Header Banner

सेवा से बढ़कर कोई श्रेष्ठ कार्य नहीं – मुख्यमंत्री

BY — June 16, 2013

विशेष योग्यजन को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित
साहित्य अकादमी के सभागार का शिलान्यास

160612Udaipur. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान साहित्य अकादमी परिसर में 40 विशेष योग्यजन को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि विशेष योग्यजन की सेवा से श्रेष्ठ अन्य कोई कार्य नहीं हो सकता।

मुख्यमंत्री ने विशेष योग्यजन से परिचय भी पूछा एवं उनके सुखद भविष्य के लिए शुभकामनायें दी। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त करने वाले विशेष योग्यजनों में से कुछ उच्च अध्ययन कर रहे हैं व कुछ स्वरोजगार से जुडे़ हैं। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्ति से उनके विद्यार्जन व स्वरोजगार कार्यों को करने में अधिक सुगमता रहेगी। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप पूरे राज्य में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का वितरण किया जा रहा है। आगामी एक माह में पूरे प्रदेश में शेष मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का चयनित विशेष योग्यजनों को वितरण कर दिया जायेगा। इस मौके पर विशेष योग्यजन निदेशक के. सी. वर्मा एवं उपनिदेशक (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) मान्धाता सिंह के कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी।
साहित्य अकादमी के सभागार का शिलान्यास
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर में राजस्थान साहित्य अकादमी परिसर में निर्मित होने वाले सभागार की आधारशिला रविवार को रखी। उन्होंने विधिवत रूप से पट्टिका का अनावरण किया एवं अकादमी अध्यक्ष वेद व्यास ने साहित्य अकादमी की गतिविधियों बाबत जानकारी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री का कई वरिष्ठ साहित्यकारों ने पगडी़, माल्यार्पण, पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनन्दन किया। अकादमी अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि 250 जनों की बैठक क्षमता का अकादमी सभागार पूर्ण वातानुकूलित होगा। 218.44 लाख की लागत से बनने वाला यह सभागार मार्च 2014 तक पूरा होने के उम्मीद है। कार्यकारी संस्था निर्माण विभाग होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply