Header Banner

भामाशाह सप्ताह के तहत महावीर युवा मंच ने किया रक्तदान

BY — June 27, 2013

270610Udaipur. भामाशाह जयंती के उपलक्ष्यर में चल रहे ‘भामाशाह-सप्ताह‘ के तहत गुरुवार को महावीर युवा मंच के पदाधिकारियों ने रक्तदान किया।

मंच के मुख्य संरक्षक प्रमोद सामर ने बताया कि मंच के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भामाशाह जयंती के उपलक्ष्यु में सरल ब्लड बैंक में सुबह 9 से 11 बजे तक लगाए गए शिविर में रक्तदान किया। रक्तदान कार्यक्रम के संयोजक अशोक लोढ़ा एवं सहसंयोजक मनोज मुणेत ने बताया कि शिविर में मंच के अलावा विभिन्न संस्थाओं, समाज के सदस्यों ने रक्तदान किया। रक्तदान प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने हेतु स्थाई प्रकल्प योजना का स्वरूप दिया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश चित्तौड़ा, महामंत्री महेश कोठारी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply