Header Banner

रिमझिम से मिली ठंडक

BY — July 5, 2013

वल्लभनगर में 61 मिमी वर्षा

050710Udaipur. एक बार फिर शुक्रवार को शहर में खंड वर्षा के साथ रिमझिम का दौर रहा। सूरजपोल, बापू बाजार, देहलीगेट पर कुछ क्षण के लिए बारिश के तेज छींटे पडे़, उस समय फतहपुरा पर बिल्कुल सूखा था।

रिमझिम से हालांकि मौसम में ठंडक छा गई लेकिन लोगों का मन नहीं भरा। मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से राहत भी मिली लेकिन छाई घनी काली घटाओं से तेज बारिश की आस लगाए लोगों को निराशा ही हुई।

050711जल संसाधन विभाग के वर्षामापक केन्द्रों पर दर्ज वर्षा में जिले के बागोलिया में 60, उदयपुर शहर व डाया में 5-5, सलूम्बर, नाई व जयसमन्द में 10-10, केजड़ में 17, सोम पिकअप वियर में 21, सोमकागदर में 17, ऋषभदेव में 19, सेमारी में 16, खेरवाडा़ व बावलवाडा़ में 7-7, कोटडा़ में 28, ओगणा में 31, झाडो़ल में 20, देवास (गोराणा) में 11, गोगुन्दा व मदार बडा़ में 22-22, स्वरूपसागर में 8 तथा उदयसागर में 13 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply