Header Banner

संत-साध्‍वीजनों के चातुर्मासिक प्रवेश शुरू

BY — July 13, 2013

jainUdaipur. स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में उप प्रवर्तिनी पूज्या गुरूणीमैया साध्वी डॉ. दिव्यप्रभा, महासाध्वी अनुपमा, महासाध्वी निरूपमा, साध्वी भव्या, साध्वी सौम्या आदि ठाणा का कल पंचायती नोहरे में चातुर्मासिक प्रवेश होगा।

साध्वी डॉ. दिव्यप्रभा आदि ठाणा सुबह सवा आठ बजे शोभायात्रा के रूप में जैन तारक गुरू ग्रन्थालय से चातुर्मासिक प्रवेश के लिए रवाना होंगे। शोभायात्रा में समाज के सैकड़ों महिला-पुरूष भाग लेंगे। संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र डांगी ने बताया कि शोभायात्रा में महिलाएं चुनरी व लहरिया तथा पुरुष धवल वस्त्र पहने होंगे। महिलाएं कलश लिए मंगलगीत गाती चलेंगी। साध्वीश्री के स्वागत के लिए का मार्ग में अनेक स्वागत द्वार लगाये जाऐंगे। डॉ. दिव्यप्रभा ने बताया कि प्रतिदिन पंचायती नोहरे में प्रात: 9 से 10 बजे तक प्रवचन होगें तथा प्रतिदिन दोपहर जप, तप, शिक्षण, प्रार्थना व स्वाध्याय, ज्ञानाभ्यास सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम होंगे। प्रत्येक रविवार सुबह‍ि 11 से 12 बजे तक बाल संस्कार शिविर, बच्चों व बड़ों के लिए अनेक धार्मिक प्रतियोगिताएं होगी। चातुर्मास के दौरान महापुरुषों की जयन्ती के कार्यक्रम भी होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply