Header Banner

बदरा ने किया ‘सावन’ का जोरदार स्वागत

BY — July 22, 2013

सावन आया नहीं, पहले ही झूमा दिया

220717Udaipur. सोमवार को गुरु पूर्णिमा के बाद मंगलवार से श्रावण मास शुरू हो जाएगा। श्रावण यानी सावन मास बरखा का प्रतीक है। श्रावण मास का स्वागत में सोमवार को शहर में रि‍मझिम हुई जो रह रहकर बरसती रही और श्रावण के आने का संदेश देती रही। देर शाम आठ बजे बाद रिमझिम मूसलाधार में बदल गई।

220715सुबह से उमस से परेशान शहरवासियों को तेज बारिश की उम्मीद थी लेकिन दोपहर बाद हुई रिमझिम से कुछ राहत अवश्यक मिली फिर भी आनंद नहीं आ पाया। देर शाम जाकर झिरमिर तेज बरखा में बदल गई। श्रावण मास भगवान शिव का मास माना जाता है। शिव मंदिरों में पूरे मास भक्तोंल की रेलमपेल रहेगी। रविवार को भी दोपहर बाद हुई बारिश से मौसम काफी सुहाना हो गया।
220716कैचमेंट क्षेत्रों में फिलहाल अच्छी  बारिश नहीं होने के कारण अभी झीलों के जल स्तनर में हालांकि खासी बढ़ोतरी नहीं हुई है लेकिन सावन में झीलों के भर जाने की झीलप्रेमी कयास लगा रहे हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply