Udaipur. सीएस फाउंडेशन एग्जाम्स के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। उदयपुर के भरत राजपूत ने ऑल इंडिया में छठी रैंक प्राप्त की है। यह परिणाम 37.60 प्रतिशत रहा है। इसमें 585 में से 220 उत्तीर्ण रहे।
उदयपुर सीएस चैप्टेर के पवन तलेसरा ने बताया कि उत्तीर्ण विद्यार्थी एग्जीक्यूटिव एवं फिर प्रोफेशनल लेवल के एग्जाम्स दे सकेंगे। इसके अलावा रोहित काबरा दसवें, लविश पोरवाल ग्यारहवें, खुशलाल स्वर्णकार चौबीसवें एवं भारती कोटाई पच्चीसवें स्थान पर रही हैं।













