Header Banner

अब जाएं तो कहां, बारिश में बह गए मकान

BY — August 25, 2013

250801फतहनगर. गत दिनों क्षेत्र में अनवरत बारिश के दौरान कस्बेम तथा कच्ची बस्तियों में काफी नुकसान हुआ है। कच्चे मकान बारिश में बह गए या ध्वस्त हो गए। ऐसे लोगों को रहने का सहारा तक नहीं रहा।

ऐसे लोग काफी परेशान हैं और सरकार की ओर टकटकी लगाए हैं कि कुछ राहत वहां से मिल जाए। इस सम्बन्ध में कांग्रेस नेताओं पार्षद नारायणलाल मोर, पूर्व पार्षद सेफुद्दीन बोहरा, अर्जुनलाल सोनी ने बताया कि बारिश के कारण पालिका क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में कई लोगों के कच्चे मकान ध्वस्त हो गए हैं। सर्वे कर पीडि़तों को मदद दिलाने के लिए विधायक पुष्कर डांगी से भी कहा गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply