Header Banner

यूडीसीए के चुनाव 17 सितम्बर को!

BY — August 25, 2013

lrsm-cricketUdaipur. उदयपुर जिला क्रिकेट संघ (यूडीसीए) की एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक अध्यक्ष लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ की अध्यक्षता में रविवार दोपहर उदयपुर में हुई जिसमें अगले सत्र के चुनाव 17 सितम्बरर को कराने का निर्णय किया गया।

उल्लेखनीय है कि अधिकृत संघ का अध्यक्ष विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के चुने जाने तथा यूडीसीए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की इच्छा  जताने के बाद लक्ष्यराजसिंह ने जाहिर कर दिया है कि वे भी इस पद के लिए चुनाव लडे़गे। इससे पहले वे निर्विरोध चुने गए थे। उस समय संघों के सभी 38 क्लब उनके साथ थे लेकिन इस बार 26 ही हैं। इसका अर्थ यह निकाला जा रहा है कि 12 क्लब तो उनके विरोध में हो ही गए। अधिकृत जानकारी के लिए जिला सचिव एवं आरसीए के कोषाध्यक्ष महेन्द्र शर्मा से बातचीत करने के प्रयास किए गए लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply