Header Banner

उमड़ पड़े कावडिये

BY — August 4, 2011

उदयपुर। शिव महोत्सव समिति की ओर से शहर के प्राचीन स्थल गंगू कुंड से गुरुवार सुबह करीब डेढ़ हज़ार से अधिक कावडिय़ों ने हर हर महादेव के जयकारे के साथ कावड़ यात्रा निकाली। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी कावड़ यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यह यात्रा उभयेश्वर महादेव मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व जीव संरक्षण का भी संदेश दिया गया। इसी दौरान मेवाड़ अंचल में अच्छी बरसात की कामना करते हुए कावड़ यात्रा में शामिल कावडिय़ों द्वारा पौधे लगाने का संकल्प लिया। कावड़ यात्रा के दौरान गंगू कुंड पर हजारों की तादाद में भक्त जनों के साथ अस्थल आश्रम के महंत रास बिहारी शरण महाराज, सुरेश गिरी महाराज, गीतानंद महाराज, प्रयाग गिरी महाराज, वीरम देव महाराज सहित शहर के विभिन्न मठ मंदिरों के संत, महंत मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply