Header Banner

कब छलकेगा खुशियों का सागर!

BY — August 26, 2013

260818Udaipur. जैसे जैसे पीछोला के जल स्तर में शनै: शनै: वृद्धि हो रही है, लेकसिटी वासियों के दिलों की धड़कनें भी बढ़ रही हैं। हर किसी को पीछोला और फतहसागर के छलकने का इंतजार है।

260816260817हालांकि कुछ दिनों से मानसून के तेवर ठण्डेक हो जाने के बाद आस कम पड़ गई थी। लगा था कि हर वर्ष की तरह भादों या उसके बाद ही झीलें लबालब होकर छलकेंगी। दो दिन पूर्व अचानक मानसून ने फिर रंग दिखाया और पानी की आवक में वृद्धि हुई। पीछोला का जलस्तनर साढे़ दस फीट हो चुका है जो कभी भी छलक सकता है। पीछोला में पानी को रोकने के लिए रेती के कट्टे लगाए गए हैं। उधर फतहसागर में पानी की आवक फिलहाल काफी धीमी पड़ गई है।
260819

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply