Header Banner

खेल दिवस पर खिलाडिय़ों को विद्यापीठ का तोहफा

BY — August 29, 2013

– प्रथम वर्ष में किसी भी संकाय में प्रवेश लेने पर विशेष रियायत

jrnvuUdaipur. राजस्थान विद्यापीठ की ओर से खेल दिवस पर राष्ट्रीय खिलाडिय़ों को विशेष तोहफा दिया गया है। श्रमजीवी महाविद्यालय के सांयकालीन सत्र में 1100 रुपए में प्रवेश तथा प्रात:कालीन सत्र में 2500 रुपए में प्रवेश दिया जाएगा।

कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने बताया कि घोषणा की क्रियान्विति के लिए शीघ्र ही कमेटी बनाई जाएगी। इधर, खेल दिवस के अवसर पर विवि में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें कुलपति ने सभी खिलाडिय़ों से आह्वान किया कि वे खेल को खेल भावना से खेलें तथा शुद्ध प्रतियोगिता रखें।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply