Header Banner

हड्डियां दान करने वाले ऋषि दधीचि जयंती पर हुए आयोजन

BY — September 13, 2013

130915फतहनगर. हड्डियों का दान देकर दानवों का नाश करने में अहम भूमिका निभा कर सदा के लिए अमर हो गए महर्षि दधीची की जयन्ती क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। सनवाड़ में आयोजित कार्यक्रम में महिला मण्डल ने कीर्तन किया तथा महर्षि दधीची की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

वक्ताओं ने महर्षि के योगदान पर प्रकाश डाला। भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर शिवदत्त भट्ट, श्यामलाल दाधीच, जगदीशचन्द्र, मनोहरलाल त्रिपाठी,बालशंकर,श्रवण कुमार,तेजशंकर दाधीच, चन्द्रशेखर, पप्पुलाल, परसराम, जगदीश जयमाल, लोकेश भट्ट, राजु भट्ट, सत्यनारायण एवं महिला मण्डल की धापूबाई, राम प्यारी, जानी बाई, मधुबाई, भागवतीबाई, नर्बदाबाई, विद्या, सरोज, अंजु, भावना, बुलबुल, रेणी समेत कई प्रमुख समाज जन मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में महा आरती की गई तथा स्नेहभोज का आयोजन हुआ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply