Header Banner

‘दामिनी‘ के फैसले का चहुंओर स्वागत

BY — September 13, 2013

कोर्ट का फैसला न्याय की जीत

courtUdaipur. दिल्ली में गैंगरेप के आरोपियों को फास्ट  ट्रेक कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाने के निर्णय का चहुंओर स्वागत किया गया है। न सिर्फ स्वयंसेवी संगठन, संस्थानों ने बल्कि राजनीतिक संगठनों ने भी इसका स्वा गत किया।

फैसले पर श्रीराम स्केटिंग क्लब के संस्थापक मनजीत सिंह गहलोत, भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीमाली ने कहा कि दिल्ली फास्ट ट्रेक कोर्ट द्वारा दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को दी गई फांसी का सजा के फैसले से न्याय की जीत हुई है और आने वाले समय में इस प्रकार के कड़े फैसले लिए जाएंगे तो अपराधियों और हवस के दरिंदों पर कड़ी नकेल कसी जा सकेगी।
भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मांगीलाल जोशी ने कहा कि इससे लगता है कि आज भी इंसाफ जिंदा है। बलात्कारी दरिदों की फांसी की सजा मिलने के बाद भविष्य में कोई भी इस प्रकार का कृत्य करने की हिम्मत नहीं कर सकेगा और उसके मन में कानून के नाम का डर बना रहेगा।
उदयपुर जिला कांग्रेस मीडिया सेन्टर के अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि फैसले से निश्चित रूप से समाज में लाइलाज होती जा रही दुष्कर्म की प्रवृत्तियों पर अंकुश लगेगा। न्यायपालिका इस महत्वपूर्ण फैसले के लिए बधाई की पात्र है। अपने मान और सम्मान के लिए जूझ रही महिलाओं के लिए यह फैसला उनके मान-सम्मान को बरकरार रखने में महत्त्वपूर्ण साबित होगा। भाजपा महिला मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष डॉ. अलका मून्दड़ा व पदाधिकारियों ने इस फैसले पर हर्ष व्यक्त किया हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply