Header Banner

राज्य सीनियर ओपन शतरंज 27 से

BY — September 15, 2013

प्रतियोगिता हेतु कमेटियां गठित

chessUdaipur. ऑल राजपूताना शतरंज संघ के तत्वावधान में चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में 27 सितम्बर शुक्रवार से मीरा स्पोटृर्स एकेडमी हॉल, रेजीडेंसी रोड पर होने वाली राज्य सीनियर ओपन शतरंज प्रतियोगिता 2013 के लिए विविध कमेटियां गठित की गई हैं।

आयोजन सचिव व प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि रविवार को हुई आयोजन समिति की बैठक में गठित कमेटियां प्रतियोगिता को सम्पन्न करवाने में सहयोग करेगी। इच्छुक प्रतिभागी आवेदन हेतू लखारा चौक स्थित महावीर चैसमेन पब्लिक स्कूल में सम्पर्क कर सकते है। चेस इन लेकसिटी व चेसमेन चेस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली यह प्रतियोगिता में कुल नकद ईनामी राशि 28200/- रू. रखी गयी है।
मुख्य पुरस्कार के साथ-साथ बाल शातिरों के लिए भी नकद इनाम रखे गए है। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के साथ अण्डर-7, 9, 11, 13, 15, 17, 19 वर्ग के राजस्थान राज्य के शातिर हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम 4 स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी भोपाल, मध्यप्रदेश में होने वाली 51वीं राष्ट्रीय चैलेन्जर (नेशनल बी.) प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता सम्पन्न कराने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। इनमें डॉ. दिलीपसिंह चौहान, सत्यप्रकाश मुंदड़ा, पारसमल हिंगड़, राजेन्द्र तेली, डॉ भीमराज पटेल, राहुल व्यास, निखिल व्यास, कैलाश गुलाणिया, निलेश कुमावत, डॉ. ओमप्रकाश साहू सहित अन्य शतरंज प्रेमी व खिलाड़ी है। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक रिषी सालवी होंगे। प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्विस पद्धति से 8 चक्रों में होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply