Header Banner

मंदिरों को भी नहीं छोड़ा चोरों ने

BY — September 23, 2013

चांदी की श्रृंगार सामग्री, अष्टपधातु की मूर्ति, नकदी चोरी

230914Udaipur. शहर के समीप ढीकली गांव में गत रात्रि प्राचीन चारभुजा मंदिर एवं जैन मंदिर से अज्ञात चोर अष्टधातु की मूर्ति, चांदी का मुकुट, गुम्बद व नकदी आदि चुरा ले गए। चोरी का पता सुबह चला।

230915जानकारी के अनुसार चोर रात को दीवार फांदकर जैन मंदिर में घुसे। वहां से अष्टधातु की मूर्ति ले गए। साथ ही दानपेटी का ताला तोड़कर नकदी भी ले गए। फिर बारिश को देखते हुए चारभुजा मंदिर में जा घुसे। वहां ताला तोड़कर भगवान को धराया गया चांदी का मुकुट, बेवाण की पालकी पर बना चांदी का गुम्बंद चुरा ले गए। सुबह वारदात का पता चलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया। कुछ ही देर में मंदिर के बाहर बड़ी संख्या  में लोग जमा हो गए। सूचना पर प्रतापनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस चोरों का सुराग तलाशने में जुटी है।

230916

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply