Header Banner

विल ऑन व्हील्स दल उदयपुर से रवाना

BY — September 28, 2013

अरविंद सिंह मेवाड़ ने दिखाया रॉयल फ्लैग

280907Udaipur. विल ऑन व्हील्स के साहसिक दल को यहां सिटी पैलेस में शनिवार को महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष अरविंदसिंह मेवाड़ ने झण्डा दिखाकर जयपुर के लिए रवाना किया।

अपनी इच्छाशक्ति के दम पर देश के लिए कई पदक तथा वर्ष 2012 में महाराणा मेवाड़ वार्षिक अलंकरण के तहत अरावली अवार्ड से सम्मानित पेरा प्लेजिंक खिलाड़ी दीपा मलिक के नेतृत्व में ग्यारह सदस्यीय दल शुक्रवार देर रात उदयपुर पहुंचा। यह दल देशभर में विल ऑन व्हील्स  अभियान के माध्यम से योग्यजन की योग्यता और इच्छाशक्ति का प्रचार-प्रसार कर रहा है। अभियान का नेतृत्व करने वाली खिलाड़ी दीपा मलिक शनिवार सुबह दस बजे यहां सिटी पैलेस स्थित शंभू निवास पैलेस के बसंत चौक में साथियों के साथ पहुंचीं।
280906महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के अध्यक्ष अरविंद सिंह मेवाड़ ने दीपा मलिक से रैली के उद्देश्य पर चर्चा की तथा उन्होंने दीपा एवं उनके दल के साहसिक संदेश यात्रा की सराहना की। मेवाड़ ने मेवाड़ फ्लैग दिखाकर रैली को रवाना किया। समारोह में सुसज्जित घोड़ों ने दीपा के कार की अगवानी की। इस अवसर पर महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी एवं विश्वास समर्पित मंदबुद्धि विद्यालय के विद्यार्थियों ने रैली को झण्डियां दिखाकर अभिनन्दन किया। कार्यक्रम के दौरान पैलेस बैण्ड ने मधुर स्वर लहरियां बिखेरी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply