Header Banner

पथवारी पूजी कन्याओं ने

BY — October 11, 2013

नवरात्रा में नौ साल तक व्रत करने की परंपरा

111009Udaipur. नवरात्रा में व्रतोपवास करने वाली कन्याओं व अविवाहित युवतियों ने मन्नत पूरी करने व उज्वल भविष्य की कामना से शुक्रवार को गणगौर घाट पर पथवारी पूजन किया। परंपरानुसार कन्याएं नौ साल तक अच्छे भविष्य  की कामना से नवरात्रि में व्रत रखती हैं।

111010नवरात्रा में अच्छे वार के दिन जलस्रोतों में डुबकी लगाकर पथवारी पूजती हैं। पूजन के लिए आटे का दीपक बनाकर, दीपक, अगरबत्तीड, कुमकुम, लच्छा, नौ फल आदि लेकर कन्याएं गणगौर घाट पहुंची जहां विधि विधान से पूजा कर दही का भोग लगाकर आरती की। नौ वर्ष के व्रत पूर्ण होने पर उद्यापन किया जाता है। इस दिन खीर-पूड़ी बनाकर माता को भोग लगाया जाता है और नौ कन्याओं को खाना खिलाकर उपहार भी दिए जाते हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply