Header Banner

मौसम के बदले मिजाज ने ठिठुराया

BY — November 7, 2013

071112Udaipur/फतहनगर. बुधवार देर रात हुई बूंदाबांदी के बाद सुबह मौसम में ठंडक छा गई और गर्म कपड़े बाहर आ गए। हालांकि गुलाबी ठंड तो दीपावली से पड़ ही रही थी लेकिन बूंदाबांदी से अचानक ठंड का दौर निकल पड़ा। दिन का तापमान गिरा है और रातें सर्द हो गई हैं।

फतहनगर में गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला और शाम होते-होते रिमझिम का दौर चल पड़ा। वातावरण में ठण्डक घुल गई। सुबह भी पांच बजे हल्की बारिश का दौर कुछ देर के लिए चला। लोगों को भी ठण्ड का अहसास होने लग गया है तथा लोग इससे बचाव के लिए ऊनी वस्त्र भी निकालने लगे हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply