Header Banner

फतहनगर में भाजपा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत

BY — November 9, 2013

स्वागत में शामिल हुए सभी गुट

091110फतहनगर. एक ओर जहां मावली में भाजपा प्रत्याेशी को लेकर ब्राह्मण नेताओं ने कड़ा विरोध कर रखा है वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी दलीचंद डांगी के फतहनगर में हुए दीपावली स्नेह मिलन समारोह में सभी गुटों के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम युवा मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष महावीर प्रसाद अग्रवाल के आवास पर हुआ जहां दलीचंद डांगी ने सभी को आश्वस्त किया कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे तथा बिना किसी बिचौलिए के आम आदमी के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक मीणा, सुनिल कुमार डांगी, पंचायत समिति सदस्य भंवरसिंह चुण्डावत, ओमप्रकाश खत्री, प्रभुलाल देवड़ा, सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर भैरूलाल यादव तथा अन्य ने भी विचार व्यक्तो करते हुए जी-जान से भाजपा उम्मीदवार को विजयी बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष राजेश चपलोत, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रतिनिधि अशोक कटारिया, अशोक मोर, मोदी आर्मी के मावली विधानसभा अध्यक्ष शिवनारायण सोनी, नरेन्द्र मोदी युवा वाहिनी के अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, अशोक कुमावत, पार्षद भंवरलाल सोनी, शबीर हुसैन भाटी, दिलीप अग्रवाल, नितिन सेठिया, राधेश्याम बागला, मुकेश पहाडिय़ा, सत्यनारायण अग्रवाल समेत कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply