Header Banner

आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाएं माकूल

BY — November 25, 2011

हिंद—जिंक दरीबा

udaipur. हिन्दुस्तान जिंक की दरीबा इकाई के गेस्ट—हाउस में गुरुवार को आपदा प्रबंधन पर हुई जिलास्तरीय कार्यशाला में कंपनी की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया। हिन्दुस्तान जिंक के लोकेशन हेड अविनाश राय ने आपदा प्रबंधन हेतु हिंन्दुस्तान जिंक की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान किसी विषम आपदा की स्थिति में जिले के अधिकारियों तथा विभिन्न कारखानों की भूमिका, जिम्मेदारिया एवं सहयोग पर व्यापक चर्चा की गई।
कार्यशाला में आपदा प्रबंधन ऑथोरिटी, नई दिल्ली के सेवानिवृत्ता ब्रिगेडियर डॉ. बी. के. खन्ना, राजसमंद पुलिस अधीक्षक नितिनदीप ब्‍लग्‍गन, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, उपजिला मजिस्ट्रेट (रेलमगरा) राजेन्द्र अग्रवाल, हिन्दुस्तान जिंक के लोकेशन हेड अविनाश राय, उप मुख्य निरीक्षक कारखाना व बॉयलर बी. एम. पुरोहित, वरिष्ठी निरीक्षक (कारखाना व बॉयलर) चित्तौडग़ढ़ योगेश्वर व्यास सहित विभिन्न कारखानों व सरकारी महकमों के विभागाध्यक्ष मौजूद थे।
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply