Header Banner

उदयपुर शहर के शिक्षक सीसीई प्रक्रिया से परेशान

BY — December 2, 2013

teacherUdaipur. राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने उदयपुर शहर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सीसीई प्रक्रिया सत्र प्रारम्भ होने के 5 माह बाद लागू करने के सरकारी आदेश पर रोष जताया।

जिलाध्यक्ष भौमसिंह चुण्डावत व मंत्री चन्द्रप्रकाश मेहता ने बताया कि सीसीई प्रक्रिया लागू करने से पूर्व आरटीआई के नियमानुसार विद्यालय में छात्र के अनुपात शिक्षक लगाने तथा सीसीई प्रक्रिया के प्रशिक्षण के उपरान्त ही यह प्रक्रिया लागू करनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वर्तमान सत्र में शिक्षकों के द्वारा छात्रों के दो-दो टेस्ट लिए गए और अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं नजदीक हैं। ऐसी दशा में शिक्षक क्या करें? क्या न करें? शिक्षकों को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा हैं। हाल ही में अक्टूबर माह में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को विषय आधारित प्रशिक्षण दिया गया, लेकिन शिक्षकों की मांग के अनुसार भी इस प्रक्रिया के प्रपत्र भरने के बारे में दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा नहीं समझाया गया। जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान उदयपुर और खण्ड संदर्भ केन्द्र प्रभारी गिर्वा से संगठन मांग करता हैं कि यह प्रक्रिया अगले सत्र से ही लागू की जाये और इस सत्र में पूर्ववतः परीक्षा लेकर ही छात्र के परीक्षा परिणाम घोषित करने के आदेश प्रसारित किए जाएं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply