Header Banner

फतहनगर में रुकेगी बांद्रा एक्सप्रेस

BY — December 16, 2013

train-1उदयपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर-बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का ठहराव फतेहनगर स्टेशन पर दिया जा रहा है। यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर छह माह के लिए रहेगा।

गाडी संख्या 12996, उदयपुर-बांद्रा टर्मिनस त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेल सेवा 24 दिसंबर से फतेहनगर स्टेशन पर 22.35 बजे आगमन एवं 22.36 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12995, बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेल सेवा 24 दिसंबर से फतेहनगर स्टेशन पर 07.49 बजे आगमन एवं 07.50 बजे प्रस्थान करेगी।
गाडी संख्या 22902, उदयपुर-बांद्रा टर्मिनस त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेल सेवा 25 दिसंबर से फतेहनगर स्टेशन पर 22.35 बजे आगमन एवं 22.36 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी़ संख्या 22901, बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेल सेवा 25 दिसंबर से फतेहनगर स्टेशन पर 14.35 बजे आगमन एवं 14.36 बजे प्रस्थान करेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply