Header Banner

गिरधारीपुरा ने जीती क्रिकेट स्पर्धा

BY — December 29, 2013

291203फतहनगर. गिरधारीपुरा गांव में चल रही मेवाड़ मालवा बंजारा समाज की तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार को मेजबान गिरधारीपुरा ने जीत ली। गिरधारीपुरा ने रोमांच से सरोबार फाइनल मुकाबले में फतहनगर पीपली चौक को महज चार रनों से पराजित किया।

गिरधारीपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन बनाए जिसके जवाब में फतहनगर पीपली चौक 98 रन ही बना सकी। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज फतहनगर के प्रकाश गरासिया रहे। इससे पहले दूसरे सेमीफाइनल में फतहनगर पीपली चौक ने फतहनगर जूनियर को 63 रनों से पराजित किया। फतहनगर पीपली चौक ने पहले खेलते हुए 96 रन बनाए। पीपली चौक के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के चलते जूनियर टीम 33 रनों पर ही सिमट गई। इस मैच में पीपली चौक के शांतिलाल गरासिया मैन ऑफ द मैच रहे। समापन अवसर पर विजेता एवं उप विजेता टीमों के खिलाडिय़ों को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में समाज की आठ टीमों ने भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply