Header Banner

कपिल लेकसिटी के 51 वें फीडे रेटेड खिलाड़ी

BY — December 31, 2013

हर्षित, पल्लव, अमित, देवांश, भव्य को फीडे रेटिंग योग्यता

311201उदयपुर। अहमदाबाद में हुई तीर्थ चेस क्लब ओपन फीडे रेटिंग चेस टूर्नामेन्ट में चेस इन लेकसिटी के शातिरों का शानदार प्रदर्शन रहा। 26 से 30 दिसम्बर तक हुई इस 9 चक्रीय शतरंज प्रतियोगिता में चेस इन लेकसिटी के कपिल दाधीच 51वें फीडे रेटेड खिलाड़ी बने।

साथ ही हर्षित बाबेल, पल्लव चौधरी, देवाशं चेचाणी, अमित आसवानी, भव्य जैन ने फीडे रेटिंग की योग्यता हासिल की। कपिल ने 9 फीडे रेटेड खिलाडि़यों से खेलते हुए 3.5 अंक बनाकर 1426 रेटिंग परफॉर्मेंस दिया, वहीं हर्षित, पल्लव, देवांश, भव्य, अमित ने क्रमशः 5, 6, 6, 5, 4 रेटेड खिलाड़ी से खेलते हुए अंक बनाकर फीडे रेटिंग की योग्यता हासिल की। अन्य खिलाडि़यों में विकास साहू, ध्रुव दक 5.5 अंक, स्वयं भार्गव, गौतम कटारिया 4 अंक, अमित आसवानी, वेदान्त शर्मा, राहुल व्यास 3.5 अंक, चिन्मय जैन 3.0 अंक, कुनाल छाबड़ा 2 अंक के साथ सराहनीय प्रदर्शन रहा। समापन व पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि स्पेनीश ग्रेड मास्टर एलीबर उबीलावा थे जो विश्व चैम्पियन विश्वनाथ आनंद और अनातोली कारपोव के प्रशिक्षक रह चुके हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply