Header Banner

अब नेत्रहीन देख सकेंगे रंगीन दुनिया

BY — January 2, 2014

eyeउदयपुर। लायन्स क्लब उदयपुर द्वारा नेत्रदान करने हेतु चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के तहत हाल ही में लायन्स नेत्रदान बैंक को नेत्र प्राप्त हुए। इन्हें कम से कम दो नेत्रहीनों के प्रत्यारोपण किया जाएगा जिससे वे नेत्रहीन रंगीन दुनिया देख सकेंगे।

क्लब अध्यक्ष एन. एन. अग्रवाल ने बताया कि लायन्स डिस्ट्रिक्ट 323 ई-2 के पूर्व प्रान्तपाल श्याम एस. सिंघवी के पिता कस्तूरचंद सिंघवी तथा उर्मिला न्याती पत्नी सतीश न्याती के देहावसान होने पर लायंस नेत्रदान बैंक के चेयरमैन डॅा. आलोक व्यास को नेत्र प्राप्त हुए जिन्हें नेत्रहीनों को प्रत्यारोपण किया जाएगा। लायल्स क्लब उदयपुर ने मृतात्माओं के परिजनों के प्रति आभार जताया। डॉ. आलोक व्यास ने बताया कि अब तक भी जनता नेत्रदान के प्रति इतनी जागरूक नही हुई है। आवश्यकता के अनुसार नेत्र प्राप्त नहीं हो पा रहे है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply