Header Banner

प्रकाश मुनि ने किया विहार

BY — January 9, 2014

090109फतहनगर. प्रवर्तक प्रकाशमुनि, प्रदीप मुनि, डॉ. सुभाष मुनि आदि ठाणा 6 ने गुरूवार सुबह जेवाणा के लिए विहार किया। पावनधाम से सुबह नो बजे संतों ने मेवाड़ प्रवर्तक महाश्रमण मदनमुनि एवं अन्य संत साध्वियों से विदा ली।

विहार के समय श्रीसंघ प्रमुख पूरणमल सिंयाल, कंवरलाल पीपाड़ा, कन्हैयालाल सामर, दिनेश सुराणा समेत अन्य समाज जनों ने संतों को फतहनगर से बाहर तक विदा किया। संतों का विहार उदयपुर की ओर होने की संभावना है। इधर पावनधाम में विराजित मदनमुनि ने नियमित प्रवचन के तहत धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कर्म प्रधान संसार में पाप पुण्य का फल तो भुगतना ही पड़ता है। रविन्द्र मुनि ने कहा कि धर्म में ध्यान लगावें। धर्म में प्रमाद न हो।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply