Header Banner

ईद मिलादुन्नबी पर खुशहाली का पैगाम

BY — January 13, 2014

130107उदयपुर। लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी ने आज हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर ईद मिलादुन्नबी पर चेतक सर्किल पर देश में खुशहाली व अमन चैन की दुआएं मांगी तथा इस अवसर पर राहगीरों व बच्चों को टॉफियां वितरित की। सांसद ने भी ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

सोसायटी के सदर डॅा. खलील अगवानी ने बताया कि चेतक सर्किल पर सभी मुस्लिम व गैर मुस्लिम सभी भाइयों को बधाईयां दी तथा अल्लाह से आगामी आयोजित तृतीय सामूहिक निकाह के सफल आयोजन की कामयाबी के लिए दुआएं मांगी। इस अवसर पर समन्वयक हाजी मोहम्मद, फराह शेख, सलीम रज़ा, साजिद अजीज मोहम्मद, शौकत अली आदि उपस्थित थे।
सांसद रघुवीर मीणा ने ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर सभी मुस्लिम भाईयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पवन पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां, सुख एवं समृद्धि लेकर आएं तथा देश एवं प्रदेश में शांति एवं सौहार्द पूर्ण भाईचारा बना रहे है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply