Header Banner

रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म!

BY — January 30, 2014

सुबह से काम पर लौट जाएंगे

300117उदयपुर। कतिपय रेजीडेंट डॉक्टरों को छोड़कर रेजीडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल समाप्त  करने की घोषणा कर दी है। शुक्रवार से सभी काम पर लौट जाएंगे। हालांकि इसके विरोध में कुछ रेजीडेंट ने हड़ताल जारी रखने को भी कहा है लेकिन बताते हैं कि उनके साथ अधिक छात्रों की संख्या नहीं है।

रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष कप्तानसिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की भी गिरफ्तारी के आश्वाशसन के बाद हड़ताल समाप्तन कर कल से काम पर लौट जाएंगे। मरीजों को भी काफी परेशानी हो रही है।

300118उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व एक रेजीडेंट डॉक्टर के साथ मरीज के परिजनों द्वारा कथित मारपीट को लेकर रेजीडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी थी। उधर गुरुवार को भी मरीज परेशान रहे। सीनियर डॉक्टपरों की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन आवश्यक ऑपरेशन ही किए गए। अन्य  निरस्त करने पडे़।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply