Header Banner

पायलट कल आएंगे, इरशाद पहुंचे

BY — February 16, 2014

140201उदयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री सचिन पायलट सोमवार सुबह हवाई जहाज से उदयपुर स्थित महाराणा प्रताप डबोक हवाई अड्डे पर दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे जहां कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

पायलट सर्किट हाउस, उदयपुर में संभाग के राजसमन्द, चित्तौडगढ़, बांसवाडा, डूंगरपुर, उदयपुर (देहात) एवं उदयपुर (शहर) के कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात एवं आने वाले लोकसभा चुनाव में संबंधित चर्चा करेंगे। शर्मा ने बताया कि पायलट रात्रि विश्राम, उदयपुर सर्किट हाउस में ही करेंगे तथा 18 फरवरी को प्रातः सड़क मार्ग द्वारा जयपुर के लिये प्रस्थान करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान के सहप्रभारी मिर्ज़ा इरशाद बैग सांय 6 बजे डबोक हवाई अड्डे पहुंचे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply