Header Banner

संभागीय आयुक्त गालरिया ने संभाला कार्यभार

BY — February 26, 2014

260210उदयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी वैभव गालरिया ने बुधवार को उदयपुर के संभागीय आयुक्त एवं पदेन जनजाति क्षेत्रीय विकास आयुक्त का पदभार संभाल लिया। वे 1998 बैच के अधिकारी हैं।

गालरिया इससे पूर्व अजमेर, झालावाड़ व राजसमन्द के जिला कलक्टर, राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। गालरिया ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने 60  दिवसीय कार्य योजना से जुडे़ कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए तथा अब तक की प्रगति की जानकारी ली।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply