Header Banner

‘चुनौतियों का सामना कर आगे बढ़ें छात्राएं’

BY — February 28, 2014

प्रतिभा सम्मान एवं पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न

280201उदयपुर। पूर्व पार्षद भगवान वैष्णव ने कहा कि छात्राओं को सम्मान से जीना चाहिए। आज छात्राओं ने हर क्षेत्र में अपना परचम फहराया है एवं हर चुनौतियों का सामना कर आगे बढ़ रही है। आज छात्राओं ने आर्मी में भी उपस्थिति दर्ज करा ली है।

वे शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जगदीश चौक विद्यालय के विदाई एवं प्रतिभावान छात्राओं के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। विशिष्टण अतिथि विवेकानन्द न्यास की ट्रस्टी मंजुला बोर्दिया थी जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्या दामिनी दात्या ने की। इस पर प्रतिभावान छात्राओं का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पार्षद मोहन देवी, दिनेश सोनी, जगदीश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन माधुरी गेलड़ा ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply