Header Banner

डांगी स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष

BY — March 10, 2014

100307उदयपुर। अखिल भारतवर्षीय स्थानकवासी जैन कांफ्रेस में राजस्थान प्रांत के अध्यक्ष पद पर उदयपुर के विरेंद्र डांगी निर्वाचित हुए। भीलवाड़ा में हुए चुनाव में पांच प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था। चार प्रत्याशियों ने विरेन्द्र डांगी के पक्ष में अपने नाम उठा लिए।

श्रीसंघ उदयपुर के महामंत्री हिम्मत बड़ाला ने बताया कि डांगी सर्वसम्मति से राजस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित हुए। इससे उदयपुर व राजस्थान भर के समाजजनों में हर्ष व्याप्त है। डांगी वर्तमान में अखिल भारतीय जैन कांफ्रेंस के वरिष्ठ मार्गदर्शक, श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ उदयपुर के अध्यक्ष, देवेंद्र धाम के अध्यक्ष एवं तारक गुरु ग्रंथालय के मंत्री पद पर कार्यरत हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply