केम्ब्रिज ने पुरस्कृत किया मेवाड़ की प्रतिभाओं को

BY — March 24, 2014

यंग जीनियस ऑफ मेवाड़ परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह

230306उदयपुर। केम्ब्रिज एड्यूप्रेन्योर्स प्रा. लि. की ओर से गत माह आयोजित यंग जीनियस ऑफ मेवाड़ परीक्षा की उल्लेखनीय सफलता के बाद रविवार को संस्थान परिसर में विजेताओं को पुरस्कृरत किया गया।

संस्थान के संचालक राम भाटिया ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि केम्ब्रिज का उद्देश्यच सदैव विद्यार्थियों को प्रोत्सााहित कर आगे लाना रहा है। पुरस्कार वितरण समारोह में बच्चों के साथ उनके अभिभावक व कई गणमान्य मौजूद थे।
230307दसवीं में संभाग स्तर पर टॉप करने वालों में कुणाल प्रतापसिंह को 5001 रुपए नकद, शगुनसिंह को 3001 रुपए नकद, अभिषेक तलेसरा को 2001 रुपए नकद प्रदान किए गए। ये क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इसके बाद निरंतर दस रैंक वाले विद्यार्थियों को गिफ्ट दिए गए। इनमें क्रमश: कल्पद जैन, अक्षत मित्तंल, दिव्य म बापना, महावीर कोठारी, करण झा, मानसी अग्रवाल एवं मोक्ष डागलिया शामिल हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply