वरिष्ठ पत्रकार खान का इंतकाल

BY — March 24, 2014

240301उदयपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी हाजी डी. आई. खान का रविवार को इंतकाल हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थव थे। अस्सी वर्षीय खान ने रविवार सुबह 9 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें शाम 7 बजे चेटक सर्किल स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया।

अच्छे मियां के नाम के विख्यात खान ने हिन्दुस्तान जिंक से अपने कैरियर की शुरूआत की थी। वर्ष 1997 में सेवानिवृत्त  होने के बाद बिनानी सीमेन्ट में सह महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) के रूप में जुडे़ तथा कुछ समय बाद वे कम्पनी के परामर्श मण्डल के सदस्य के रूप में भी लम्बे समय तक सेवाएं देते रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के रूप में वे प्रदेश कांग्रेस के सदस्य भी चुने गए तथा कांग्रेस में अल्पसंख्यक नेता के रूप में उनकी अपनी विशिष्टश पहचान थी। श्री खान दो दश्क से भी अधिक समय से ’राष्ट्रदूत’ के उदयपुर संस्करण से भी जुडे़ थे। करीब डेढ़ माह पूर्व उदर रोग से पीडि़त होने पर गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में खान की शल्य चिकित्सा हुई थी। उसके बाद उनके स्वास्थ्य निरंतर गिरता गया तथा आज दुनियां को हमेशा के लिए अलविदा कह गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply