Header Banner

लड़की भगाने के आरोपी को जेल

BY — April 1, 2014

Police_capउदयपुर। गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र से एक लड़की के अपहरण की गत 26 मार्च को दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने युवती को भीनमाल से बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने लड़की की इच्छार पर परिजनों के साथ भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार रामसिंहजी की बाड़ी सेक्टर चौदह निवासी चेतनसिंह राजपूत ने 26 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज तडक़े चार बजे उसकी बेटी पढऩे के लिए उठी और आधे घंटे बाद देखा तो गायब थी। पता किया तो केलवाड़ा निवासी मुकेश कुमार पुत्र पन्नादास वैष्णव उसका अपहरण कर ले गया। सूचना पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कराई तो लडक़ी को भीनमाल से दस्तयाब कर उसे अदालत में पेश किया, जहां लडक़ी ने अपने पिता के साथ जाने की इच्छा जाहिर की तो उसे परिजनों के साथ भेज दिया जबकि आरोपी मुकेश कुमार को अदालत के निर्देश पर जेल भेज दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply