Header Banner

दूसरों को देने की भावना विकसित करें

BY — April 28, 2014

जैन सोश्यल ग्रुप मेवाड़ का पदस्थापना समारोह

280401उदयपुर। सेवानिवृत्त आईएएएस राजेन्द्र भाणावत ने कहा कि ईश्वर ने हमें दूसरों देने की सबसे बड़ी शक्ति प्रदान की है लेकिन हम उसका उपयोग नहीं करते है। हमें स्वंय में सर्वप्रथम दूसरों को देने की भावना विकसित करनी होगी।

वे कल न्यू भूपालपुरा स्थित राजकिरण गार्डन में आयोजित जैन सोश्यल ग्रुप मेवाड़ के पदस्थापना समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होनें कहा कि सामाजिक संगठनों में बन्धुत्व की भावना होनी चाहिये और ऐसी भावना जैन सोश्यल ग्रुप में देखने को मिलती है। जैन सोश्यल ग्रुप को समाज के उस वर्ग के लिए सेवा कार्य कर उसे पुन:समाज की मुख्य धारा से जोडऩे का प्रयास करना चाहिये जो इस मुख्य धारा से वंचित है।
इन्होंने ली शपथ : पदस्थापना अधिकारी ओ. पी. चपलोत ने अध्यक्ष व सचिव के रूप में दूसरी बार शपथ लेने वाले क्रमश: हेमन्त गोखरू व महेन्द्र मेहता, कोषाध्यक्ष के रूप में अशोक जैन, उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर बोलिया, संयुक्त सचिव राजकुमार चौधरी, संस्थापक अध्यक्ष विजेन्द्र बाफना, निर्वतमान अध्यक्ष पी. सी. जैन, पूर्वाध्यक्ष शैलेश जैन भगवत मेहता सहित कार्यकारिणी सदस्यों पारस बापना, सी. पी. चौधरी, कैलाशचन्द्र जैन, प्रकाशचन्द्र जैन, राकेश जोधावत, रणवीर कोठारी, अनिल मेहता, पूर्णिमा मेहता, नीना दोशी को शपथ दिलायी।
280402संस्थापक अध्यक्ष विजेन्द्र बाफना ने स्वागत उद्बोधन दिया। पुन:निर्वाचित अध्यक्ष हेमन्त गोखरू ने कहा कि जैन सोश्यल ग्रुप मेवाड़ गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पीडि़तों तक पहुंच कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा। मेवाड़ ने सफलता के साथ दूसरे दशक में प्रवेश किया है। डॉ. ज्योति जैन, रेखा जैन, अरूणा कोठारी, विजेन्द्र सेठ ने जैन सोश्यल ग्रुप इन्टरनेशनल फेडरेशन की थीम सोंग प्रस्तुत किया।
बाफना बने जोन कोर्डिनेटर : विजेन्द्र बापना के सेवा कार्यो को देखते हुए जैन सोश्यल इन्टरनेशनल फेडरेशन ने जोन कोर्डिनेटर नियुक्त किया है। संचालन ब्रिजेन्द्र सेठ व डॉ. शिल्पा सेठ ने किया। अंत में धन्यवाद महेन्द्र मेहता ने ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply