Header Banner

जावर माइंस में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर

BY — April 30, 2014

300401उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक जावरमाइन्स एवं पेसिफिक डेन्टल कॉलेज उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में केन्द्रीय चिकित्सालय में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन के. के. दवे, संस्थापन प्रमुख एवं शरद मिश्रा, महाप्रबन्धक मानव संसाधन के निर्देशन में ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कार्यक्रम में किया गया। डॉ. चन्द्रशेखर मिश्रा, उप चिकित्सा अधिकारी भी उपस्थित थे। शिविर में आसपास के अंगीकृत गांवों के 44 दंत रोगियों ने निशुल्क उपचार लिया। 21 दंत रोगियों ने दांतों की सफाई करवाई एवं खराब दांतों को निकलवाया एवं 8 दंत रोगियों ने दांतों में मसाला भरवाया। निशुल्क दंत चिकित्सा सम्बन्धित कार्य पेसिफिक कॉलेज से प्रशिक्षत डॉक्टरों की टीम ने पेसिफिक कॉलेज के डॉ. सुदेश दशोरा, ग्रामीण विकास अधिकारी अशोक कुमार सोनी ने सहयोग दिया। शिविर में 73 दंत रोगियों ने अपने दॉतों का निःशुल्क इलाज का लाभ लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply