Header Banner

कटारिया के दूसरे घुटने का भी ऑपरेशन सफल

BY — April 30, 2014

300409उदयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया के दूसरे पांव के घुटने का प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक होने के पश्चात चिकित्सक डॉ. विक्रम शाह की देखरेख में सुबह से विभिन्न प्रकार के व्यायाम, फिजियोथेरेपी आदि प्रारम्भ कर दिए गए। दोपहर में कटारिया को वाकर के सहारे कक्ष व बालकनी में चलाया गया।

मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार दोनों ही घुटनों का सफल प्रत्यारोपण हुआ है। कटारिया स्वस्थ व प्रसन्नचित्त हैं। अस्पताल में हल्का भोजन कराया गया। कटारिया की कुशलक्षेम पूछने खेरवाड़ा विधायक नानालाल अहारी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, मावली विधायक दलीचंद डांगी सहित निर्माण समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत, उद्यान समिति अध्यक्ष सत्यनारायण मोची, गैराज अधिक्षक बाबूलाल चौहान आदि अहमदाबाद स्थित सेल्बी अस्पताल पहुंचे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply