Header Banner

परशुराम जयंती : दीप प्रज्वलन व महाआरती

BY — April 30, 2014

पांच दिवसीय आयोजन का आगाज, गंगा आरती 1 को

300411उदयपुर। भगवान श्री परशुराम सर्व ब्रह्म समाज समिति द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर पांच दिवसीय आयोजन का आगाज बुधवार शाम को उदियापोल पर मेनारिया समाज द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व महाआरती के आयोजन के साथ हुआ।

भगवान परशुराम जयन्ती के कार्यक्रमों की श्रृंखला में पहले दिन का आयोजन मेनारिया समाज की अगुवाई में आयोजित हुआ। विप्र फाउंडेशन के देहात जिलाध्यक्ष जगदीश मेनारिया, मेनारिया समाज के अध्यक्ष भंवरलाल मेनारिया, उपाध्यक्ष बंशीलाल मेनारिया, महामंत्री जमनाशंकर मेनारिया, कोषाध्यक्ष मांगीलाल मेनारिया ने आगन्तुक विप्र साथियों का स्वागत किया। भगवान परशुराम की पूजार्चना के बाद दीप प्रज्ज्वलन व महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

300410कार्यक्रम में मेनारिया समाज के अध्यक्ष भंवरलाल मेनारिया, विप्र फाउंडेशन के शहर जिलाध्यक्ष हिम्मतलाल नागदा, देहात जिलाध्यक्ष जगदीश मेनारिया, कैलाश आचार्य, गजेन्द्र शिवदानशंकर शर्मा, पुष्करणा समाज के अध्यक्ष पद्मकुमार शर्मा, आमेटा समाज के अध्यक्ष अशोक आमेटा, पालीवाल 12 श्रेणी के अध्यक्ष ख्यालीलाल पालीवाल, पालीवाल 24 श्रेणी के अध्यक्ष धूलचंद पालीवाल, महामंत्री गोटूलाल पालीवाल, शाकद्विपी समाज के अध्यक्ष चन्द्रकिरण शाकद्विपी, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दिनेश श्रीमाली, पार्षद दुर्गेश शर्मा, अर्चना शर्मा, चन्द्रकांता मेनारिया, चित्रा मेनारिया, भगवती मेनारिया, अंजना जोशी, इन्द्र मेनारिया, पूर्व पार्षद जगत नागदा, इन्दिरा राजपुरोहित, प्रदीप श्रीमाली ने विचार व्यक्त किए।
गंगा आरती आज : समिति के प्रवक्ता विजय प्रकाश विप्लवी ने बताया कि महिला शाखा की अगुवाई में गुरूवार शाम 6.30 बजे गणगौर घाट पर गंगा आरती होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply