Header Banner

सेलिब्रेशन मॉल : समर कार्निवल में 45 दिनों तक धूम

BY — April 30, 2014

300412उदयपुर। सेलिब्रेशन मॉल एवं पेसिफिक यूनिवर्सिटी उदयपुराईट्स के लिये गर्मियों की छुट्टियों में लेकर आये हैं समर कार्निवल जिसमें 45 दिनों तक बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों आदि सभी के लिये भरपूर मौज-मस्ती, विशेष समर-वर्कशॉप्स, मनोरंजन और शॉपिंग की धूम रहेगी।

मिराज ग्रुप, गणेशम् इलेक्ट्रोनिक्स एवं महेन्द्रा राईज की सह-प्रायोजन में 1 मई से 15 जून तक होने वाले उदयपुर समर कॉर्निवल में रोजाना बच्चों को बडी़ एवं स्वीटी से मुलाकात की खुशियां मिलेगी तथा गर्मियों की छुट्टियों में कुछ सीखने वालों को कई हॉबी क्लासेज में भाग लेने का सुअवसर मिलेगा, वहीं दूसरी ओर मॉल में आने वाले स्वादिष्ट व्यंजन एवं फन एक्टीविटीज का लुफ्त भी उठा सकेंगे।
मॉल प्रबन्धन ने बताया कि कार्निवल में प्रत्येक रविवार सायं 6.30 बजे बाद फैमस आर्टिस्टों द्वारा लाइव परफोरमेन्सेज दी जाएगी जिसमें 4 मई को राज एवं संगीता द्वारा सालसा एक्रोबेट्स, 11 मई को म्यूजिकल नाइट विद शिप्रा गोयल, 18 मई को बॅालीवुड डांस परफोरमेन्स एवं 25 मई को इण्डियन आईडल फेम तोरषा सरकार द्वारा लाईव कन्सर्ट होगा। मॉल में खरीदारी करने वालों को केपिटा स्टार बोनान्जा लकी ड्रा में 5 एसी, 5 रेफ्रीजरेटर और 10 एयर कूलर्स आदि में से कोई आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply