Header Banner

पारा पहुंचा 45, आसमान में छाए बादल

BY — June 3, 2014

030608उदयपुर। एक ओर जहां गर्मी अपने चरम पर है वहीं दिन ढले आकाश में छाए काले बदरा बरसात की बहुत उम्मीद बंधाते हैं लेकिन बरखा आती नहीं सिर्फ तरसा कर रह जाती है। दो दिन से यही खेल चल रहा है।

ज्येष्ठ  की गर्मी अपने पूरे तेवर दिखा रही है। कोर्ट चौराहे पर लगे हिंदुस्ताोन जिंक के तापमापी यंत्र ने तो आज 45 डिग्री तक पारा दिखाया वहीं घर-ऑफिस, दुकानों में बैठे रहना तक दूभर हो गया। छोटे बच्चों को काफी परेशानी हुई। पंखे तो पंखे, कूलर तक बेअसर हो गए। दिन में निकलना मानों पहाड़ पर चढ़ने से कम प्रतीत नहीं होता।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply