Header Banner

सरोज बनी किचन सुपरस्टार

BY — June 17, 2014

170603उदयपुर। मानसी भक्ति मंडल एवं बिग बाजार के संयुक्त तत्वावधान में सुखाडिय़ा सर्किल स्थित बिग बाजार में कौन बनेगा किचन सुपर स्टार विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कौन बनेगा किचन सुपर स्टार की विजेता सरोज जैन तथा रनर अप  नीतिका गोयल एवं रचना अग्रवाल रहीं।

अध्यक्षता सखी क्लब की अध्यक्षा रेखा जैन ने की। मंडल मंत्री उषा चह्वाण ने बताया कि आरंभ में प्रतियोगियों के बीच बम्पर हाउजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किये गये। कार्यक्रम संयोजिका रेखा कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम की निर्णायक निर्मला सोनी एवं अशोका बेकरी के निदेशक विक्रम माधवानी थे। बिग बाजार के स्टोर मैनेजर केतन व्यास एवं मार्केटिंग मैनेजर राजेश प्रधान, एचआर सुप्रीत सलूजा, आरजे जीत आदि ने कार्यक्रम को दिलचस्प एवं आकर्षक बनाया। आभार मंत्री उषा चह्वाण ने ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply