Header Banner

गंगाराम वॉरियर्स ने जीती साहू प्रीमियर लीग

BY — June 23, 2014

230601उदयपुर। नवयुवक दल चार बैठक तैलिक साहू समाज के तत्वामवधान में हुई रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेन्ट का खिताब गंगाराम वारियर्स ने अपने नाम कर लिया। तीन दिवसीय टूर्नामेन्ट में समाज की 11 टीमों ने भाग लिया।

नवयुवक दल चार बैठक अध्यक्ष लोकेष पण्डियार ने बताया कि रविवार रात 10 बजे गंगाराम वॉरियर्स एवं फ्रेण्ड्स क्लब के बीच फाइनल मैच खेला गया। इस बेहद रोमांचिक मुकाबले में गंगाराम वॉरियर्स ने फ्रेण्ड्स क्लब को 13 रनों से पराजित कर विजयी हुए। नवयुवक दल चार बैठक के मुख्य सचेतक अनिल मंगरूडिया ने बताया कि समाज के सभी युवाओ में इस टुर्नामेन्ट को लेकर काफी उत्साह नजर आया। टूर्नामेन्ट के मुख्य अतिथि तैलिक साहू समाज के अध्यक्ष रामनारायण कुराडिया द्वारा सभी टीमों को पारितोषिक वितरण किए गए। फाइनल में तैलिक साहू समाज के अध्यक्ष रामनारायण कुराडिया, उपाध्यक्ष विजय पण्डियार, महामंत्री प्रभुलाल नैणावा, मंत्री अम्बालाल अडिरिया,  राजेश दया, राजकुमार दया, हनुमान सेवा दल के अध्यक्ष चन्द्रशेखर दशोरा आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply