Header Banner

पुस्तक प्रदर्शनी का समापन आज

BY — July 4, 2014

सराही गई ‘लोंग एक्सपोज़र दी कैमरा एट उदयपुर, 1857-1957’ पुस्तक

040704उदयपुर। सिटी पैलेस म्यूजियम में पांच दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का समापन शनिवार को होगा। शुक्रवार को प्रदर्शनी में स्थानीय पुस्तक प्रेमियों एवं पर्यटकों ने विभिन्न विषयों से संबंधित अनेक पुस्तकों को सराहा।

महाराणा मेवाड़ हिस्टोरिकल पब्लिकेशन्स ट्रस्ट के प्रबंधक गिरिराज सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में राजस्थान का इतिहास, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, भक्तिमती मीरा, कला एवं संस्कृति, धार्मिक, हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य के अलावा खेल एवं अन्य युवा रुचि के विषय संबंधित पुस्तकें प्रदर्शित की जा रही है। बुजुर्ग पुस्तक एवं कला प्रेमियों ने पुस्तक ‘लोंग एक्सपोज़र दी कैमरा एट उदयपुर, 1857-1957’ खूब सराही।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply