Header Banner

हत्‍या के मुख्य आरोपी वसीटा ने किया आत्‍मसमर्पण

BY — July 15, 2014

नौ जून को टेक्नो मोटर्स के सामने की थी फायरिंग

150712उदयपुर। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र के हिस्ट्री शीटर और अनेक मामलों में वांछित प्रवीण वसीटा ने मंगलवार को गोवर्धन विलास थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। वसीटा हाल ही में गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में टेक्नो मोटर्स के वहां अजय पूर्बिया को गोली मारने के मामले में वांछित था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नरेश हरिजन और प्रवीण पालीवाल के बीच गैंगवार में गत 9 जून को नरेश हरिजन के सहयोगी अजय पूर्बिया पर वसीटा फायरिंग कर फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने 11 जून को वारदात में रैकी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया था।

150711करीब सवा महीने बाद आज मुख्य आरोपी प्रवीण वसीटा ने थाने में आत्म समर्पण कर दिया। बताया गया कि वसीटा भूपालपुरा और सुखेर थाने में भी वांछित है। पुलिस इसे प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply