Header Banner

साक्षरता के लिए 2 हजार पुस्तकें भेंट

BY — July 16, 2014

160703उदयपुर। ज्ञान बांटने से बढ़ता है और यही कार्य आज रोटरी क्लब एलिट ने साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु फतहसागर पर विवेकानन्द मेमोरियल को 2001 पुस्तकें भेंट कर किया।

क्लब अध्यक्ष पुनीत सक्सेना ने बताया कि रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के लक्ष्य सभी को साक्षरता को आगे बढ़ाने हेतु क्लब ने उक्त कार्य हाथ में लिया। समारोह के मुख्य अतिथि सहायक प्रान्तपाल डॅा. निर्मल कुणावत ने कहा कि ये पुस्तकें निराक्षरों को साक्षर करते हुए उनके जीवन में प्रेरणादायी बनेगी। समारोह के विशिष्ठ अतिथि रोशनलाल चोर्डिया थे। इस अवसर पर आर. के. सिंह, निधि सक्सेना, यशवंत मण्डावरा, आशीष चोर्डिया, प्रियंका चोर्डिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply