Header Banner

चौधरी लगातार चौथी बार अध्यक्ष, शर्मा महासचिव

BY — August 17, 2014

उदयपुर बिल्डर्स एसोसिएशन के चुनाव

170804उदयपुर। उदयपुर बिल्डर्स एसोसिएशन की साधारण सभा की वार्षिक बैठक आज अरलियास रिसोर्ट में सम्पन्न हुई जिसमें बिल्डर लोकेश चौधरी को लगातार चौथी बार अध्यक्ष के रूप में चुना गया तथा इस बार महासचिव के रूप में राजेश शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों ने भवन निर्माण में प्रचलित नियमों पर विस्तृत चर्चा की तथा इस पर भी सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गई कि नियमों एवं इससे संबोधित समस्याओं को लेकर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मण्डल शीघ्र ही मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे एवं स्वाय्यत शासन सचिव से भेंट कर प्रतिवेदन देगा ताकि समस्याओं का निराकरण किया जा सके।
इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मणदास बजाज व श्याम बी. गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये। निवर्तमान महासचिव शान्तिलाल जैन द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। एसोसिएशन की ओर से तकनीकी विशेषज्ञ राजू शर्मा एवं विधिक सलाहकार मनीष मोगरा को सम्मानित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply