आईजी बंगले के बाहर फैलाई दहशत

BY — August 18, 2014

– कार के कांच फोड़़े, चालक को रॉड से पीटा, दो बाइक पर आए छह बदमाश

180809उदयपुर। भले ही सरकार आपके द्वार हो लेकिन शहर में बदमाश बेखौफ हैं। आज दोपहर आईजी बंगले के बाहर बाइक सवार छह बदमाशों ने कार सवार को रोककर लोहे की रॉड से उसकी जोरदार पिटाई कर दी। लहूलुहान हो गया। बदमाशों ने आईजी बंगले के बाहर दो बाइक कार के आगे लगा दी। लोहे की रॉड से कार के कांच फोड़ दिए और कार सवार को बाहर निकालकर सडक़ पर पटक दिया। बाद में रॉड से उसके शरीर पर वार किए।

सूत्रों के अनुसार बूझड़ा निवासी लोकेश तेली पुत्र नारायण तेली आज दोपहर कार लेकर गांव से शहर की तरफ आ रहा था। इसी बीच आईजी बंगले के बाहर दो बाइक उसकी कार के आगे आकर रुक गई। दोनों बाइक पर छह बदमाश सवार थे। इनके बदमाशों के हाथों में लोहे की रॉड थी। बदमाशों ने रॉड से कार पर वार किए, जिससे कार के कांच टूट गए। बाद में बदमाशों ने लोकेश को कार से निकालकर सडक़ पर पटक दिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिए, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। वह लहूलुहान हो गया। इस दौरान वहां पर दहशतभरा माहौल हो गया। वारदात के बाद बदमाश वहां से भाग छूटे। इस दौरान महाकाल मंदिर की सडक़ और मल्लातलाई और राड़ाजी चौराहे से आने वाले लोग इस वारदात को देखकर सन्न रह गए। आईजी बंगले में तैनात पुलिसकर्मी भी बाहर नहीं निकले। बताया जा रहा है कि लोकेश तेली ठेकेदारी का काम करता है। हमलावरों के बारे में उसे भी कोई जानकारी नहीं है। बाद में उसे अंबामाता थाने ले जाया गया, जहां पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिालफ रिपोर्ट दर्ज की। बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी कराई गई है। उल्लेखनीय है कि सरकार आपके द्वारञ कार्यक्रम चल रहा है। ऐसे में आईजी के बंगले के बाहर सरेआम हो रही गुड़ागर्दी से लगता है कि शहर में बदमाश बेखौफ हो गए हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply