Header Banner

सेन्ट एन्थोनीज की टीम घोषित

BY — September 28, 2014

सीबीएसई वेस्ट जोन शतरंज

280901उदयपुर। रायपुर के बेमतारा स्थित एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल की मेजबानी में होने वाली सीबीएसई वेस्ट जोन शतरंज प्रतियोगिता के लिए सेन्ट एन्थोनीज की टीम की घोषणा कर दी गई है।

प्राचार्य विलियम डिसूजा ने बताया कि 9 से 11 अक्टूबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 2 वर्गो की टीमें हिस्सा लेगी जिसमें अण्डर-19 बालक वर्ग में फीडे रेटेड खिलाड़ी मुदित बाबेल (कप्तान), निखिल यादव, युंगाश शुक्ला, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मंथन चित्तौड़ा व कुशाल पटेल और अण्डर-14 बालक वर्ग में कुनाल छाबड़ा, दिव्यांशु बाबेल, वंदन लोढ़ा, देवांश चैचाणी व अल्पेश पाटनी होंगे। प्रतियोगिता में करीब 9 राज्यों के सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। गौरतलब है कि सेन्ट एन्थोनीज वर्ष 2009 में इसी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रही थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply