Header Banner

किशोरी, विवाहिता व विधवा से दुष्कर्म

BY — October 3, 2014

विधवा से दुष्कर्मी आरोपी काका-भतीजे की तलाश

031003उदयपुर। तीन अलग अलग थाना क्षेत्रों में दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। एक में किशोरी तो दूसरे में विवाहिता तथा तीसरे में विधवा से दुष्कुर्म का पुलिस ने मामला दर्ज किया है। विधवा से दुष्कर्म के मामले में तो काका-भतीजे दोनों का नाम सामने आया है।

डबोक थाना क्षेत्र में दरौली निवासी विधवा ने रिपोर्ट में बताया कि उसका पति ब्यावर में सीमेंट फैक्ट्री में काम करता था। पति की मौत के बाद विधवा कभी ब्यावर तो कभी दरौली रहती थी। कुछ समय पूर्व ब्यावर जाने के दौरान उसकी मुलाकात पाली जिले के नाहरपुरा प्रतापगढ़ निवासी हनुमान मेघवाल से हुई। आरोपी ने उसके भतीजे से शादी के लिए दबाव बनाया। लेकिन विधवा ने मना कर दिया। कुछ समय बाद आरोपी उसके घर मिठाई लेकर आया जहां मिठाई खाने के बाद वह अचेत हो गई। महिला को होश आया तो उसे पता चला कि वह दिल्ली में थी। आरोपी ने बताया कि वह उसे दिल्ली लेकर आया है, जहां वह भतीजे की शादी उसके साथ करना चाहता है। आरोपी छोटूराम विधवा को नशे की गोलियां खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिनों बाद विधवा आरोपियों के कब्जे से भाग कर परिजनों के पास पहुंची, जहां उसने सारी बात बताई। पुलिस ने विधवा की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पहाड़ा थाना क्षेत्र में गरबे से लौट रही कानपुर पाटिया निवासी किशोरी ने गांव के ही दो युवकों पर दुष्कार्म का आरोप लगाया। उसने बताया कि गरबे से घर लौटते समय रास्ते में गांव के दो युवक मिले। दोनों उसे जबरन अपने साथ अज्ञात स्थान पर ले गए जहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और गांव के बाहर छोड़ कर भाग गए।
बेकरिया थाना क्षेत्र में महुडिय़ा निवासी विवाहिता ने बताया कि कुछ समय पूर्व किसी काम से बाजार गई थी। काम खत्म कर पुन: घर लौट रही थी। उसी दौरान उसे गांव में ही रहने वाले हरीश मीणा घर छोडऩे के बहाने उसे साथ ले गया। घर छोडऩे के बाद आरोपी हरीश उसे अकेला देखकर घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply